What is E Shram Card? And what are its benefits in Hindi 2021.

0

सबसे पहले हम जान लेते है 

E - श्रम कार्ड क्या है?

दोस्तो यह योजना केंद्र सरकार द्वारा लाई गई है ओर रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से सम्पूर्ण भारत में कुल 38 करोड़ असंगठित श्रमिक जो मजदूरी कर रहे हैं उनकी मजदूर कार्ड बनवा कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके इस उद्देश्य से ई श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गई जिसके माध्यम से श्रमिक आसानी से पोर्टल के माध्यम से योजनाओं का लाभ ले सकता है यह ई श्रम कार्ड योजना सभी भारत वासियों के लिए लागू है। ओर असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे करोड़ों मजदूरों के लिए केंद्र सरकार E-Shram कार्ड लेकर आई है। दोस्तो ई श्रम कार्ड के द्वारा unorganized क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सरकार की तरफ से कुछ लाभ मिलेंगे। ओर हां दोस्तो ई श्रम कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले किसी भी शख्स की पहचान को बताएगा। क्योंकि किसी न किसी राज्य से मजदूर दूसरे राज्य में काम करने के लिए जाते है ई श्रम कार्ड के द्वारा सरकार को यह भी पता चलेगा किस राज्य से कितने लोग काम करने गए है। ओर उनको केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लाभो को भी आसानी दिया जाएगा।

E-Shram कार्ड पर 12 अंकों का यूनिक नंबर दिया जाएगा और ये कार्ड पूरे देश में हर जगह वैध रहेगा। सरकार ने ई-श्रम पोर्टल को भी शुरू किया है जिसके जरिए पहली बार असंगठित क्षेत्र के कामगरों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। 


ई श्रम कार्ड कैसे बनवाएं:-

सबसे पहले E-Shram की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाएं। या आप किसी ऑनलाइन या इंटरनेट कैफे में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है। 

इसमें आपसे जानकारियां मांगी जाती है जैसे (इस पर कामगर का नाम, पेशा, एड्रेस, पढ़ाई, स्किल) दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करवाएं।

अब बात करते है आवश्यक दस्तावेज -

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट आवश्यक है?

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • परिचय पत्र
  • बैंक डायरी (पासबुक)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)

ई श्रम कार्ड योजना से क्या-क्या लाभ है?

सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत करने के मुख्य उद्देश्य की बात करें यानी इससे क्या क्या लाभ है जो ई श्रम कार्ड बनाएगा उन्हीं को इसका लाभ दिया जाएगा तो चलिए जानते है इससे क्या लाभ है।

  • विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को छात्रवृत्ति मिल सकती है
  • बिना ब्याज से लोन मिल सकता है
  • फ्री में राशन मिल सकता है
  • उनका बीमा बनाया जा सकता है
  • फ्री में इलाज हो सकता है
  • श्रमिक का रोजगार शुरू करने के लिए सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में लोन दिया जा सकता है

ई श्रम कार्ड योजना शुरू करने का उद्देश्य?

अब जानते है इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है हालांकि इसके बारे में हमने थोड़ी चर्चा उपर भी की थी। तो भारत सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देशभर में लाखों असंगठित मजदूर है जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तथा किसी कारण वश वो लाभ उठाने में असमर्थ होता है या वह लाभ नहीं उठा पाता है जिससे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा। तो असंगठित मजदूर इस योजना के माध्यम से आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। दोस्तो भारत सरकार ने देशभर में 38 करोड़ मजदूरों को इस योजना से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)