प्राचीन भारत का इतिहास। हिंदू शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई। हिंदू किसे कहते हैं। हिंदू शब्द का क्या अर्थ है।

0

 भारत का इतिहास

उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुद्र तक फैला यह उपमहाद्वीप भारतवर्ष के नाम से ज्ञात है, जैस महाकाव्य तथा पुराणों में "भारतवर्ष"अर्थात "भरतों का देश"तथा यहां के निवासियों को भारती अर्थात भरत की संतानों कहा  है । भरत एक प्राचीन कबीले का नाम था। प्राचीन भारतीय अपने देश को जम्बू द्वीप, अर्थात जम्बु (जामुन) वृक्षों का द्वीप कहते हैं। प्राचीन ईरानी इसे सिंधु नदी के नाम से जोड़ते थे, जैसे वह हिंदू ना कहकर हिंदू कहते थे। यही नाम फिर पूरे में फेल गया और पूरे देश को इसी एक नदी के नाम से जाना जाने। यूनानी " इंदेे " और अरब इसे हिंद कहते थे। मध्यकाल में इस देश को हिंदुस्तान कहां जाने लगा। यह शब्द भी फारसी शब्द "हिंदू"से बना है। यूनानी भाषा के "इंंदे" के आधार पर अंग्रेज इसे "इन्डिया"कहने लगे।
विंध्य की पर्वत-श्रंखला देश को उत्तर और दक्षिण, दो भागों में बांटती है। उत्तर में इंडो परिवार की भाषाएं बोलने वा लो कि और दक्षिण में द्रविड़ परिवार की भाषा बोलने वालो का बहुमत है ।

नोट: भारत की जनसंख्या का निर्माण जिन प्रमुख नस्लों के लोगों के मिश्रण से हुआ है, वे इस प्रकार हैं---प्रोटो- आस्ट्रेलायड,पैलियो-मेडीटेरेनियन,काकेशायड,निग्रोयड और मंगोलायड।
भारतीय इतिहास को अध्ययन की सुविधा के लिए तीन भागों में बांटा गया है प्राचीन भारत मध्यकालीन भारत एवं आधुनिक भारत।

नोट: सबसे पहले इतिहास को तीन भागों में बांटने का श्रेय जर्मन इतिहासकार क्रिस्टोफ सेलियरस (Christoph Cellarius,1638-1707AD ) को हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)